महिला वर्ल्ड कप 2022: जानिए वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, टीमें, समय, प्रसारणकर्ता, और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: जानिए वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, टीमें, समय, प्रसारणकर्ता, और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जहां हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेंगी।

Women Captains Poses with the World Cup Trophy (Image Source: ICC Twitter)
Women Captains Poses with the World Cup Trophy (Image Source: ICC Twitter)

 

आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 4 मार्च 2022 से 3 अप्रैल 2022 तक न्यूजीलैंड में खेला जाने वाला है। महिला वर्ल्ड कप 2022 में कुल 8 टीमें, न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, और बांग्लादेश प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए 29 दिनों तक एक-दूसरे से लड़ेंगी।

आगामी महिला वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 4 मार्च को माउंट माउंगानुई में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। वहीं मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 6 मार्च को कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन मूल रूप से 6 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक किया जाना था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा। एक महीने तक चलने वाले वर्ल्ड कप 2022 में आठ टीमें कुल 31 मैचों में प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, यह मुकाबले  क्रमशः ऑकलैंड, तोरंगा, हैमिल्टन, डुनेडिन, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन सहित छह स्थानों पर खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में क्रमश: 31 और 3 अप्रैल को खेला जाएगा।

आपको बता दें, महिला वर्ल्ड कप 2022 राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जहां हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेंगी। बाद में, शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और दो विजेता टीमें 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए लड़ेंगी।

यहां डालिये एक नजर महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए सभी टीमों पर –

भारत:

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एस मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर

पाकिस्तान:

बिस्माह मरूफ (सी), निदा डार (वीसी), ऐमन अनवर, आलिया रियाज, अनम अमीन, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, जावेरिया खान, मुनीबा अली, नाहिदा खान, नशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), इरम जावेद, नजीहा अल्वी, और तुबा हसन

इंग्लैंड:

हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, केट क्रॉस, सोफी एक्लेस्टोन, नताशा फरांट, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, नताली साइवर, अन्या श्रुबसोल, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डेनिएल व्याट, लॉरेन बेल, मैडी विलियर्स

ऑस्ट्रेलिया:

मेग लैनिंग (सी), राचेल हेन्स (वीसी), डार्सी ब्राउन, निकोला केरी, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा-जेड वेलिंगटन, हीथर ग्राहम, जॉर्जिया रेडमायने

न्यूजीलैंड:

सोफी डिवाइन (कप्तान), एमी सैटरथवेट, सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, फ्रांसेस मैके, रोज़मेरी मैयर, केटी मार्टिन, हन्ना रोवे, ली ताहुहु , मौली पेनफोल्ड

वेस्ट इंडीज:

स्टैफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (वीसी), आलिया एलेने, शेमेन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी-एन फ्रेजर, चिनेल हेनरी, किसिया नाइट, हेले मैथ्यूज, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेलमैन। राशदा विलियम्स, केसिया शुल्त्स, मैंडी मंगरू, और जेनिलिया ग्लासगो

बांग्लादेश:

निगार सुल्ताना (सी), सलमा खातून, रुमाना अहमद, फरगना होक, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, फहीमा खातून, रितु मोनी, मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, शर्मिन अख्तर, लता मंडल, शोभना मोस्टरी, फरिहा तृस्ना, सुरैया आजमीन, नुजहत तस्निया, संजीदा अख्तर

दक्षिण अफ्रीका:

सुने लूस (कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, ताजमिन ब्रिट्स, लारा गुडॉल, मिग्नॉन डू प्रीज, मारीजने कैप, क्लो ट्रायोन, सिनालो जफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, लिजेल ली, तृशा चेट्टी (विकेटकीपर), रायसिबे नोजाखे, नादिन डी क्लार्क, एंड्री स्टेन

यहां देखे महिला वर्ल्ड कप 2022 का पूरा कार्यक्रम –

4 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, तोरंगा

5 मार्च: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, डुनेडिन

5 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, हैमिल्टन

6 मार्च: भारत बनाम पाकिस्तान, तोरंगा

7 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, डुनेडिन

8 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, तोरंगा

9 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, डुनेडिन

10 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन

11 मार्च: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, तोरंगा

12 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन

13 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन

14 मार्च: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन

14 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, तोरंगा

15 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, तौरंगा

16 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन

17 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हैमिल्टन

18 मार्च: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, तोरंगा

19 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड

20 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड

21 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन

22 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, वेलिंगटन

22 मार्च: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन

24 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन

25 मार्च: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्राइस्टचर्च

26 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, वेलिंगटन

27 मार्च: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, क्राइस्टचर्च

28 मार्च: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, वेलिंगटन

30 मार्च: पहला सेमीफाइनल, क्राइस्टचर्च

31 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल, वेलिंगटन

3 अप्रैल: फाइनल, क्राइस्टचर्च

प्रसारण विवरण इस प्रकार हैं –

मैच का समय–  2:30 AM और 6:30 AM IST

टीवी–  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग– डिज्नी+हॉटस्टार।

close whatsapp