महिला वर्ल्ड कप 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के वर्ल्ड कप के सपनों को किया चकनाचूर, ट्विटर पर फैंस ने बयां किया दर्द - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के वर्ल्ड कप के सपनों को किया चकनाचूर, ट्विटर पर फैंस ने बयां किया दर्द

भारत के पास मैच में अंतिम ओवर बाजी पलटने का अवसर था, लेकिन नो बॉल ने तोड़ दिया भारत के महिला वर्ल्ड कप 2022 का सपना।

South Africa shattered India's dreams (Image Source: BCCI Twitter)
South Africa shattered India’s dreams (Image Source: BCCI Twitter)

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आइसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के 28वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट की हार के साथ भारत का प्रतियोगिता में सफर खत्म हो चुका है। टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी लीग मैच करो या मारो जैसा था।

मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम को यह हाई वोल्टेकज मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना था, वरना प्रतियोगिता से उनकी छुट्टी तय थी। 27 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कई स्थितियां भारत के खिलाफ गई, और टीम इंडिया को अंततः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और इसी के साथ टीम का वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्त हुआ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (71), शेफाली वर्मा (53) और कप्तान मिताली राज (68) के अर्धशतकों के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 274 रन बनाने में कामयाब हुई थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए शबनीम इस्माइल और मसाबाता क्लास ने दो-दो विकेट झटके।

नो बॉल ने तोड़ा भारत का महिला वर्ल्ड कप 2022 का सपना

275 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने लौरा वोल्वार्ड्ट (80), लारा गुडॉल (49) और मिग्नॉन डु प्रीज (52*) के शानदार बल्लेबाजी प्रयासों के दम पर आखिरी गेंद पर चौके के साथ 7 विकेट खोकर तीन विकेट से जीत हासिल कर भारत का महिला वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्त किया।

भारत के पास मैच में अंतिम ओवर बाजी पलटने का अवसर था, जब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रनों की जरुरत थी। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को एक रन मिला, जिसके बाद दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर के बाउंड्री से किए गए थ्रो पर तृषा चेट्टी रन आउट होकर पवेलियन वापस लौटी।

अगली दो गेंदों पर एक-एक रन बने जिसके बाद हरमनप्रीत कौर द्वारा मिग्नॉन डु प्रेज का कैच लपकने के बाद भारत की सेमीफइनल में जगह बनाने की उम्मीद पूरी तरह से जिंदा हो चुकी थी। तभी अंपायर ने इस गेंद को नो बाल करार दिया और सभी भारतीय फैंस और टीम का दिल तोड़ दिया। इसके बाद दो गेंदों पर दो रनों की जरूरत थी जिसे दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से हासिल कर भारत का सेमीफइनल में जाने का सपना तोड़ दिया।

भारत के महिला वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्ति पर फैंस और क्रिकेट बिरादरी की प्रतिक्रिया इस प्रकार रहीं –

https://twitter.com/NaveenKumar_49/status/1508014260302929924

https://twitter.com/ReignOfVirat/status/1508003087335628803

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1508001633862447104?

close whatsapp