World Cup Recap: वर्ल्ड कप 2011 के वो पल जिन्हें शायद ही क्रिकेट फैंस भूले
2011 में भारत 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2023 12:51 अपराह्न
5. क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया झटका
![]()
न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टरफाइनल गेम में दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके बाद विश्व कप नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका का लचर प्रदर्शन जारी रहा। तो वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में, श्रीलंका ने दस ओवर शेष रहते हुए बिना किसी नुकसान के 230 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की।
तो वहीं इसके बाद कुमार संगाकारा की अगुवाई वाली लंकाई टीम ने न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर, मुंबई के वानखेड़े में होने वाले फाइनल मैच का टिकट कटाया। दूसरी ओर, भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल में चिरप्रतिद्वदीं पाकिस्तान से होने वाला था।