वर्ल्ड कप 2023: ऋषभ पंत अगर पूरे सीजन से हुए बाहर तो यह तीन खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह भारतीय टीम में
पिछले साल दिसंबर महीने में ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी।
अद्यतन - अगस्त 16, 2023 3:14 अपराह्न

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और तमाम लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अभी से ही इसके लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट भारत में अक्टूबर और नवंबर महीने में खेला जाएगा।
हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो अभी तक अपनी चोट से उबरे नहीं है और उनका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलना बहुत ही मुश्किल है। इन्हीं में से एक है ऋषभ पंत। पिछले साल दिसंबर महीने में ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी।
वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इस समय अपनी चोट से उबर रहे है। अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत पहले से काफी फिट है लेकिन अभी यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि वो आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलेंगे या नहीं। आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो उनकी जगह भारतीय टीम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ले सकते हैं।
3- ईशान किशन

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं वनडे फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए दोहरा शतक भी जड़ा है। हाल ही में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में भी उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और तीनों ही मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था।
बता दें, ईशान किशन ने पहले मुकाबले में 52 रन, दूसरे मुकाबले में 55 रन और तीसरे मुकाबले में 77 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अगर ऋषभ पंत वर्ल्ड कप के समय तक ठीक होने में असफल रहते हैं तो ईशान किशन के पास इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का अच्छा मौका होगा।
टॉप ऑर्डर में ईशान किशन ने अभी तक भारत की ओर से वनडे प्रारूप में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। वनडे वर्ल्ड कप में उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। चयनकर्ताओं को भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता होगी कि ऋषभ पंत के सबसे अच्छे विकल्प ईशान किशन हो सकते हैं।