वर्ल्ड कप 2023: ऋषभ पंत अगर पूरे सीजन से हुए बाहर तो यह तीन खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह भारतीय टीम में - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023: ऋषभ पंत अगर पूरे सीजन से हुए बाहर तो यह तीन खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह भारतीय टीम में

पिछले साल दिसंबर महीने में ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी।

1- संजू सैमसन

Sanju Samson
Sanju Samson

संजू सैमसन का प्रदर्शन भी वनडे प्रारूप में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। भले ही उन्हें भारतीय टीम की ओर से ज्यादा मुकाबले नहीं मिले लेकिन जितने में भी उन्होंने बल्लेबाजी की है उसमें उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा चुकी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में उन्होंने बल्लेबाजी की थी।

दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 19 गेंद में 9 रन बनाए थे जबकि तीसरे और अंतिम मैच में उन्होंने 41 गेंद में 51 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी की थी।

संजू सैमसन ने 14 मुकाबले में 362 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप भी खेला जाना है और संजू सैमसन को इस टीम में जगह मिल सकती है। अब देखना यह है कि इन दोनों ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अगर संजू सैमसन को मौका मिलता है तो वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp