पांच खिलाड़ी जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ी के बारे में जो भारतीय टीम की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।
अद्यतन - Aug 15, 2023 4:43 pm

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और तमाम लोग इस जबरदस्त टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तमाम भारतीय फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम इस बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम करें।
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार वर्ल्ड कप उन्हीं के घर में खेला जा रहा है और उन्हें यहां की परिस्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। हालांकि इस समय भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का है।
पिछले काफी समय से कई बल्लेबाजों को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए दी गई है लेकिन किसी का भी प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। तमाम लोगों के दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि आगामी टूर्नामेंट में कौनसा खिलाड़ी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ी के बारे में जो भारतीय टीम की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।
5- श्रेयस अय्यर

अगर श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप 2023 का पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वो आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से इस क्रम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 20 पारियों में 94 के स्ट्राइक रेट से 805 रन बनाए हैं।
श्रेयस अय्यर के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है कि कब उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करनी है और कब उन्हें धैर्य के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाना है। अभी तक हालिया समय में जिन भी खिलाड़ियों को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है उनमें सबसे अच्छा प्रदर्शन श्रेयस अय्यर का ही रहा है।
श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाजों को भी काफी अच्छी तरह से खेल सकते हैं और स्पिनर को भी। अगर अय्यर पूरी तरह से फिट रहते हैं तो वो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।