World Cup 2023: अफगानिस्तान टीम पर भारी पड़े बांग्लादेशी शेर, मात्र 126 रन देकर झटके 6 विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: अफगानिस्तान टीम पर भारी पड़े बांग्लादेशी शेर, मात्र 126 रन देकर झटके 6 विकेट

अफगानिस्तान टीम 200 का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं, ये कहना बहुत मुश्किल है।

Shahidi and Rahmanullah Gurbaz. (Image Source: Twitter/X)
Shahidi and Rahmanullah Gurbaz. (Image Source: Twitter/X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मुकाबला इस समय अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह अब तक बेहतरीन साबित हुआ है।

इस बीच, दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन ने अपनी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को इब्राहिम जादरान (22) के रूप में पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शाकिब ने रहमत शाह (18) को रुखसत कर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दूसरा झटका दिया।

बांग्लादेश की मैच में मजबूत हुई पकड़

बांग्लादेश को तीसरी सफलता और अफगानिस्तान को तीसरा झटका मेहदी हसन ने हशमतुल्लाह शाहिदी (18) के रूप में दिया। और फिर अगले ही ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने बांग्लादेश के लिए खतरनाक नजर आ रहे रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता किया।

यहां पढ़िए: BAN vs AFG: कप्तान शाकिब ने अफगानिस्तान को दिया दूसरा झटका, Rahmat Shah 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे

मुस्तफिजुर रहमान ने रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया, क्योंकि अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज को 62 गेंदों में 47 रनों के साथ पवेलियन लौटना पड़ा। इस बीच, शाकिब अल हसन ने एक बार फिर गेंद के साथ बांग्लादेश को सफलता दिलाई और इस बार उनका शिकार नजीबुल्लाह जादरान (5) बने। यह कम था जो मोहम्मद नबी भी अफगानिस्तान टीम को मुसबित से बाहर नहीं निकाल पाए।

क्या अफगानिस्तान टीम 200 रन बना पाएगी

तस्कीन अहमद ने मोहम्मद नबी को मात्र 6 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस समय अफगान टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है, और उनका स्कोर 126/6 है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अफगानिस्तान टीम 200 का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं, ये कहना बहुत मुश्किल है।

यहां देखिए BAN vs AFG XI

बांग्लादेश XI: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हसन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हर्दोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?