World Cup 2023 Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

World Cup 2023 Final, IND vs AUS: पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है।

IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)
IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)

World Cup 2023, Final, IND vs AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। भारत ने अब तक अपने 10 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए लगातार 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

IND vs AUS यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया:

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटककीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

IND vs AUS वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):

Matches Played 13
India Won 5
Australia Won 8
N/R 0

पिछले मैच में कैसा रहा था प्रदर्शन-

भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक (113 रन) और श्रेयस अय्यर ने (105 रन) की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.5 ओवरों में 327 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सर्वााधिक 7 विकेट अपने नाम किया था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से मात दी थी। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया।

कैसा रहेगा नरेंद मोदी स्टेडियम की पिच का हाल-

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है जिसका फायदा बल्लेबाज बखूबी उठाते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। वहीं खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स भी पिच पर बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है।

close whatsapp