World Cup 2023 Final, IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया खास तोहफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 Final, IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया खास तोहफा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI/ICC)
Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI/ICC)

ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Final, IND vs AUS: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज 19 नवंबर को दर्शकों से खचाखच भरे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।

इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) को अहमदाबाद में एक बड़ा सरप्राइज मिला, और यह सरप्राइज किसी और ने नहीं, बल्कि महान क्रिकेटर और उनके आइडल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उन्हें दिया।

Sachin Tendulkar ने Virat Kohli को दिया खास तोहफा

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी, और साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) को एक नायाब तोहफा भी दिया। मास्टर ब्लास्टर ने इस मैच से पहले कोहली से मुलाकात की और उन्हें अपनी खास जर्सी भेंट की।

यहां पढ़िए: IND vs AUS: धरे के धरे रह गए Shubman Gill के सारे अहमदाबाद के रिकॉर्ड, गिफ्ट में दे गए खुद का विकेट

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली (Virat Kohli) को उनकी साइन की हुई जर्सी उपहार में दी है। यह वो जर्सी है, जिसे उन्होंने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में खेला था, और अब इस मोमेंट की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

यहां देखिए वो वायरल तस्वीरें:

अगर इस IND vs AUS वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की बात करे, तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस फाइनल में शानदार शुरुआत की, लेकिन उन्हें जल्द ही शुभमन गिल ने अपनी टीम को बड़ा झटका दिया।

मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को मात्र चार रनों पर चलता कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। गिल के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेहद शानदार आंकड़े रहे, लेकिन मिचेल स्टार्क के आगे टिक नहीं पाए।

अब इस समय मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं, और इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों की साझेदारी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?