World Cup 2023: IND vs AUS ODI सीरीज से पहले 2011 वर्ल्ड कप विजेता गेंदबाज ने Jasprit Bumrah के "हक" को लेकर दिया विवादित बयान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: IND vs AUS ODI सीरीज से पहले 2011 वर्ल्ड कप विजेता गेंदबाज ने Jasprit Bumrah के “हक” को लेकर दिया विवादित बयान!

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा टीम इंडिया को आगामी ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से मात देना होगा।

Jasprit Bumrah. (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah. (Image Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है कि 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को स्मार्ट तरीके से संभालना चाहिए।

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह गंभीर पीठ की चोट के कारण लगभग 11 महीनों तक गेम से दूर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने हाल ही में एशिया कप 2023 के दौरान ODI क्रिकेट में धमाकेदार कमबैक किया था। इस बीच, आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की जीत की संभावनाओं की मजबूती के लिए बुमराह एक फिट रहना बेहद अहम है, जिसे ध्यान में रखते हुए श्रीसंत ने टीम इंडिया को एक सुझाव दिया है।

Jasprit Bumrah अपने फैसले खुद ले सकते हैं: श्रीसंत

2011 वर्ल्ड कप विजेता का मानना है कि बुमराह को खुद ही तय करने दिया जाना चाहिए कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान किन मैचों में खेलना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें तीनो मैचों के लिए टीम में चुना गया है। श्रीसंत ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा, “यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत आगामी ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सामने किस तरह की पिचें पेश करता है। लेकिन मैं चाहता हूं कि अगर कोई दिक्कत हो तो जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाए।

यहां पढ़िए: श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दी बड़ी अपडेट

मैं चाहता हूं कि बुमराह को तय करने दिया जाए कि उसका शरीर कैसा महसूस कर रहा है। वह अपने शरीर को लेकर निर्णय लेने और मैचों को लेकर अपनी प्राथमिकता चुनने का हकदार है। आगामी मैचों में तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल अहम होगा। भारत को अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करना चाहिए और उनके बीच साझेदारी में गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए।”

भारत को ऑस्ट्रेलिया को मात देनी ही होगी: श्रीसंत

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मैच खेलने और अपने फॉर्म को बनाए रखना चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 अगले महीने 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया को दिखाना चाहिए कि वर्ल्ड कप में उनका हाल और भी बुरा होगा। ऑस्ट्रेलिया का कॉन्फिडेंस पूरा गिरा दें और सुनिश्चित करें कि हम हारें नहीं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?