हमारे लिए वर्ल्ड कप एक तरह से ओलंपिक इवेंट की तरह है - झूलन गोस्वामी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमारे लिए वर्ल्ड कप एक तरह से ओलंपिक इवेंट की तरह है – झूलन गोस्वामी

झूलन गोस्वामी इस हफ्ते न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने वाली 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जो वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले होने वाली द्विपक्षीय सीरीज में खेलेंगी।

Jhulan Goswami. (Photo by Albert Perez/Getty Images)
Jhulan Goswami. (Photo by Albert Perez/Getty Images)

पिछले 25 सालों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेहद अहम सदस्य के तौर पर खेलने वाली तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन अभी तक एक भी वर्ल्ड कप जीतने उनके इस शानदार करियर में नहीं जुड़ सका है। भारतीय महिला टीम की कप्तानी करने के साथ साल 2007 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली झूलन अभी तरक महिला वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज हैं।

जिसके बाद अब उनकी नजर आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने पर होगी। इस बार मेगा इवेंट की शुरुआत 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रही है जिसे कोरोना महामारी के चलते एक साल के स्थगित कर दिया गया था। इसी को लेकर झूलन गोस्वामी ने अपने एक बयान में कहा है कि, क्रिकेट खिलाड़ी जिनको ओलंपिक में खेलने का मौका नहीं मिलता है उनके लिए यह वर्ल्ड कप इवेंट किसी ओलंपिक से कम नहीं होता है।

जिसको लेकर खिलाड़ी लगातार 4 साल तक इंतजार करने के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काम करते हैंं, ताकि खुद को मैदान पर साबित करने में कामयाब हो सके। वहीं गोस्वामी ने मौजूदा हालातों को लेकर भी बात की जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड में होने वाले इस इवेंट के दौरान क्वारंटाइन संबंधी नियमों को लेकर भी बताया।

झूलन गोस्वामी ने WINS (विमेन इन न्यूज एंड स्पोर्ट) से बात करते हुए कहा कि, एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते हमें ओलंपिक में खेलने का मौका नहीं मिलता है। जिसमें हमारे लिए वर्ल्ड कप इवेंट एक ओलंपिक की तरह होता है। जिसको लेकर हम लगातार 4 सालों तक तैयारी करते हैं, ताकि एक जरूरी स्तर तक पहुंचने में कामयाब हो सके और मेगा इवेंट आने पर हम खुद को साबित करने में कामयाब हो सके।

क्वारंटाइन आसान नहीं होने वाला है

वहीं कोरोना महामारी को लेकर क्वारंटाइन संबंधी नियमों को लेकर बात करते हुए झूलन गोस्वामी ने कहा कि, हमें पहले भारत में क्वारंटाइन होना पड़ेगा। जिसके बाद हमें न्यूजीलैंड पहुंचने पर क्वारंटाइन होना पड़ेगा। जिसके बाद यह सबकुछ आसान नहीं होने वाला है। इसके लिए काफी ज्यादा मानसिक तौर पर मजबूती चाहिए।

हमें सिर्फ मैदान पर तैयारी करने के खुद को तैयार नहीं करना होता है अब बल्कि रूम में इतना समय अकेले किस तरह बिताया जाए इसको लेकर भी हमें तैयार रहना पड़ता है। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम सभी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बता दें कि झूलन गोस्वामी 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जिसे न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेली जानी वाली 1 टी-20 और 5 मैचों की वनडे द्विपक्षीय सीरीज में मेजबान टीम का सामना करना है।

close whatsapp