मैं पर्थ टेस्ट में नंबर तीन पर केएल राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं: चेतेश्वर पुजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं पर्थ टेस्ट में नंबर तीन पर केएल राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं: चेतेश्वर पुजारा

शुभमन गिल का पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है क्योंकि कुछ दिन पहले अभ्यास करते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

Cheteshwar Pujara And KL Rahul (Pic Source-X)
Cheteshwar Pujara And KL Rahul (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। पर्थ टेस्ट मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वहीं यह सवाल भी सामने आ रहा है कि किसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। दरअसल, शुभमन गिल का पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है, क्योंकि कुछ दिन पहले अभ्यास करते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

इसी चीज को लेकर अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपना पक्ष रखा है। चेतेश्वर पुजारा के मुताबिक, केएल राहुल नंबर तीन पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और तमाम फैंस का दिल जीत सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘प्रेस रूम’ शो पर बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे बल्लेबाजी क्रम के बारे में कुछ भी नहीं पता है, लेकिन मैं राहुल को नंबर तीन पर यह भूमिका निभाते हुए देखना चाहता हूं। उनके पास दबाव झेलने का काफी अनुभव है। मैंने सुना है कि देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी दी जा सकती है, लेकिन इस क्रम में केएल राहुल का काम ज्यादा आसान हो जाएगा। केएल राहुल के पास यह क्षमता है कि वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते हैं।’

पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया है तैयार

पिछले काफी समय से टीम इंडिया पर्थ में जमकर अभ्यास कर रही है। चूंकि पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। फिलहाल तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन करें और इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करें। अगर केएल राहुल को प्लेइंग XI में जगह मिलती है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करना बेहद जरूरी है।

बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मुकाबले जीतने होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?