WPL 2023: पहले मैच में चोटिल होने के बाद गुजरात जायंट्स के ट्रेनिंग सेशन में वापिस लौटीं कप्तान बेथ मूनी
मूनी की अनुपस्थिति में स्नेह राणा ने संभाला था गुजरात जायंट्स की कप्तानी का जिम्मा
अद्यतन - Mar 7, 2023 10:58 pm

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले मैच में चोटिल होने वाली गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने मैदान पर वापसी कर ली है और वह टीम के लिए आजोजित एक ट्रेनिंग सेशन में भाग लेती हुई भी दिखी हैं।
गौरतलब है कि मूनी की डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले 4 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लगी थी। तो वहीं अपनी इस इंजरी के कारण वह पूरे मैच में बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर लौटना पड़ा था।
दूसरी तरफ आपको इस मैच के बारे में बताएं तो हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनके बेहतरीन अर्धशतक की मदद से मुंबई ने 20 में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे।
मुंबई ने गुजरात पर दर्ज की थी बड़ी जीत
तो वहीं मैच में मुंबई से मिले 208 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। बता दें कि मैच में मुंबई की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी गुजरात की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई थी और मुंबई ने इस मैच में 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।
तो वहीं इस हार को भुलाने के बाद अब गुजरात जायंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने की ओर देखेगी, साथ ही इस मैच में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बेथ मूनी आगामी मैच में खेलती हुई नजर आ सकती हैं।
गौरतलब है कि गुजरात जायंट्स का अगला मैच महिला प्रीमियर लीग में 8 मार्च, बुधवार को राॅयल चैलेंजर्स के साथ है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।