WPL 2023: इन 5 शानदार खिलाड़ियों के ऊपर 5 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है
13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।
अद्यतन - फरवरी 17, 2023 12:14 अपराह्न
3- एश्ले गार्डनर

एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है।
एश्ले गार्डनर ने अभी तक 52 वनडे मुकाबलों में 117.26 के स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं जबकि 4.09 की इकोनॉमी से उन्होंने 58 विकेट झटके हैं। टी-20 में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। 67 मैचों में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 133.91 के स्ट्राइक रेट से 1066 रन जड़े हैं जबकि 6.27 की इकोनॉमी से उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं।
महिला बिग बैश लीग 2022 सत्र में भी गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 150.66 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए जबकि 23 विकेट भी अपने नाम किए। इस विस्फोटक खिलाड़ी के ऊपर 5 करोड़ की बोली लगने की पूरी उम्मीद है।