WPL 2023: इन 5 शानदार खिलाड़ियों के ऊपर 5 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: इन 5 शानदार खिलाड़ियों के ऊपर 5 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है

13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।

2- डिएंड्रा डॉटिन

Deandra Dottin
Deandra Dottin. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

डिएंड्रा डॉटिन को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है। 127 टी-20 में उन्होंने 2697 रन बनाए हैं जबकि 6.42 की इकोनॉमी से डिएंड्रा डॉटिन ने 62 विकेट अपने नाम किए हैं।

वनडे में उन्होंने 143 मैचों में 3727 रन जड़े हैं जबकि 4.87 की इकोनॉमी से डॉटिन ने 72 विकेट झटके हैं। बता दें, डिएंड्रा डॉटिन ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि लीग क्रिकेट में वो अभी भी खेलते हुए नजर आती हैं।

डॉटिन ने महिला बिग बैश लीग 2022 में 16 मुकाबलों में 114.19 के स्ट्राइक रेट से 362 रन जड़े थे जबकि 14 विकेट भी अपने नाम किए थे। डॉटिन सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी कभी भी मुकाबले का रुख मोड़ सकती है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp