WPL 2023: इन 5 शानदार खिलाड़ियों के ऊपर 5 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है
13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।
अद्यतन - फरवरी 17, 2023 12:14 अपराह्न
1- हरमनप्रीत कौर

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनको कई युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानती है। हरमनप्रीत ने अभी तक 124 वनडे मुकाबलों में 38.18 के औसत से 3382 रन बनाए हैं जबकि टी-20 में उन्होंने 146 मैचों में 28.26 के औसत से 2940 रन बनाए हैं।
हरमनप्रीत कौर किसी भी गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस करने में सक्षम है। हाल ही में इस भारतीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 4 मुकाबलों में 136.25 के स्ट्राइक रेट से 109 रन जड़े थे।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही काफी अच्छी है और इसी वजह से उनके ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है। इस अनुभवी खिलाड़ी से कई युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।