WPL 2023 में लगातार 5 मैच हारने के बावजूद RCB कर सकती है एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई! जानिए कैसे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जारी WPL 2023 में लगातार पांच मैच गंवा दिए हैं।
अद्यतन - Mar 14, 2023 11:19 am

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में संघर्ष जारी है, और दिन-ब-दिन टीम के लिए चीजें मुश्किल होते जा रही हैं, क्योंकि वे अब तक टूर्नामेंट में अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं।
इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 13 मार्च को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली कैपिटल्स ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति मंधाना की टीम को छह विकेट से हराया, जो उनकी जारी WPL 2023 में लगातार पांचवीं हार थी।
इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते RCB का WPL 2023 के अगले चरण में जाना लगभग नामुनकिन लग रहा है, क्योंकि अब उनके पास केवल तीन गेम शेष हैं, जिसके बावजूद उनके पास अभी भी एलिमिनेटर में जगह बनाने की मौका है।
यहां देखिए कैसे आरसीबी WPL 2023 के अगले चरण में जगह बना सकती है –
1. शेष तीन मैच जीतना होगा
WPL 2023 में पहले से ही पांच हार के बाद आरसीबी को अब टूर्नामेंट में अपने शेष तीनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज करने की जरूरत है। RCB को यूपी वारियर्स (15 मार्च), गुजरात जायंट्स (18 मार्च) और मुंबई इंडियंस (21 मार्च) के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, अगर वे अगले चरण में जाना चाहते हैं।
2. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के खिलाफ आगामी मैचों में जीत की जरूरत है। आपको बता दें, गुजरात जायंट्स ने WPL 2023 में अब तक केवल एक मैच जीता है, जबकि यूपी वारियर्स ने दो मैच जीते हैं, वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट में दबदबा कायम है, तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सिर्फ एक मैच गंवाया है।
इसलिए, RCB चाहेगी कि MI और DC गुजरात का यूपी के खिलाफ अपना विजय रथ जारी रखें। अगर MI और DC अपने अगले मैच जीत जाती है, और RCB को अगले तीन मैचों जीत नसीब हो जाती है, तो वे WPL 2023 की अंक तालिका में गुजरात और यूपी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। तो इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर WPL 2023 के अगले चरण में अपनी जगह बना सकती है।
3. अगर गुजरात जायंट्स यूपी वारियर्स को हरा दें
RCB का भाग्य न केवल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर टिका हुआ है, बल्कि वे यह भी चाहेंगे कि गुजरात जायंट्स यूपी वारियर्स को मात दें। अगर गुजरात यूपी को हरा देता है, और MI और DC के खिलाफ हार जाता है, तो उनके पास केवल चार अंक होंगे।
अगर यूपी वारियर्स अपने बाकी बचे सभी मैच हार जाती है, तो उनके पास भी चार ही अंक होंगे, और अगर आरसीबी बाकी के तीन मैच जीत जाती है, तो वे गुजरात और यूपी को पछाड़कर अंकों के आधार पर अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।