WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो बैंगलोर बनाम मुंबई मैच में देखने को मिले
मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मैच को किया अपने नाम
अद्यतन - Mar 3, 2024 11:43 am

जारी महिला प्रीमियर लीग का 9वां मैच कल 2 मार्च, शनिवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इस जीत के साथ वह पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
मैच में मुंबई ने टाॅस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया और उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इसके बाद मुंबई ने इस टारगेट को मात्र 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं अमेलिया केर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। साथ ही इस मैच में 3 खास रिकाॅर्ड भी देखने को मिले। आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं-
3. MI की ओर से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाली खिलाड़ी बनी अमेलिया केर

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ दूसरी पारी में अमेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों में 7 बाउंड्री लगाते हुए नाबाद 40* रनों की पारी खेली। तो वहीं इस पारी के बाद न्यूजीलैंड की ये हरफनमौला खिलाड़ी मुंबई के लिए WPL में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (मिनिमम 100 रन) हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
बता दें कि केर अभी तक मुंबई के लिए 136.92 के स्ट्राइक रेट से कुल 267 रन बना चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि हरमन ने मुंबई के लिए 134.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 382 रन बनाए हैं।