WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI और RCB के बीच एलिमिनेटर मैच में टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI और RCB के बीच एलिमिनेटर मैच में टूट सकते हैं

जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल के लिए क्वालीफाई होगी।

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women (Image Credit- Twitter X)
Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल के लिए क्वालीफाई होगी।

दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। बता दें, महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अब एक बार फिर से टीम इस सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं।

1- स्मृति मंधाना शेफाली वर्मा को पछाड़कर WPL 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर आ सकती है

Smriti Mandhana (Photo Source: WPL Official Website)
Smriti Mandhana (Photo Source: WPL Official Website)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने अभी तक आठ मैच में 32 के ऊपर के औसत से 259 रन बनाए हैं।

वो इस समय इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर है। अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्मृति मंधाना 7 रन बना लेती है तो वो शेफाली वर्मा को पछाड़कर इस सूची में चौथे पायदान पर आ जाएगी। शेफाली वर्मा ने अभी तक इस सीजन में 265 रन बनाए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp