WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते है - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते है

आज यानी 1 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।

UP Warriorz Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
UP Warriorz Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। आज यानी 1 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।

यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो टीम की शुरुआत इस सीजन में इतनी अच्छी नहीं रही थी और उन्हें अपने पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने तीसरे मुकाबले में टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में टीम चौथे पायदान पर है।

गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में बने रहना है तो यूपी के खिलाफ होने वाले मैच को जितना टीम के लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मैच में टूट सकते हैं।

1- Sophie Ecclestone महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन सकती हैं

Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)
Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)

यूपी वॉरियर्स की बेहतरीन स्पिनर Sophie Ecclestone ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

महिला प्रीमियर लीग ने इस अनुभवी स्पिनर ने 12 पारी में 19 विकेट झटके हैं। अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने हैं तो उन्हें तीन विकेट और लेने होंगे। इस समय महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज अमेलिया केर है। उन्होंने 13 पारी में 22 विकेट हासिल किए है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp