WPL 2024 Final: अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी के स्पिनर्स ने अपनी छाप छोड़ी, दिल्ली कैपिटल्स को 113 रन पर किया ऑलआउट
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 18.3 ओवर्स में 113 रन बनाए।
अद्यतन - मार्च 17, 2024 9:16 अपराह्न

इस समय महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 18.3 ओवर्स में 113 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन आरसीबी के स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस मैच में अपनी पकड़ बनाई।
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 63 पर पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था। हालांकि इसके बाद Sophie Molinuex के एक ओवर ने मैच का रुख पूरी तरह से आरसीबी की ओर मोड़ दिया। Sophie Molinuex ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेफाली वर्मा एक मात्र बल्लेबाज थी जिन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला हुआ था। शेफाली वर्मा के अलावा कप्तान Meg Lanning ने 23 रनों का योगदान दिया जबकि राधा यादव ने 12 रन बनाए। अरुंधति रेड्डी ने 10 रनों का योगदान दिया।
इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से युवा स्पिनर श्रेयांका पटेल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 3.3 ओवर्स में 12 रन देकर चार विकेट झटके। यही नहीं Sophie Molinuex ने तीन विकेट हासिल किया जबकि आशा शोभना ने दो विकेट अपने नाम किए।
आरसीबी को यह मैच जीतने के लिए 114 रनों की जरूरत है
आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल जीतने के लिए 114 रनों की जरूरत है। टीम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज भी इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
भले ही दिल्ली टीम ने इस मैच में लक्ष्य काफी कम बनाया है लेकिन यह देखना रोमांचक होगा कि मेजबान टीम के स्पिनर्स के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज कैसी बल्लेबाजी करते हैं?