WPL 2024: Match-17, DEL-W vs BAN-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

WPL 2024: Match-17, DEL-W vs BAN-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा।

BAN-W vs DEL-W (Photo Source: X/Twitter)
BAN-W vs DEL-W (Photo Source: X/Twitter)

प्रीव्यू (Preview):

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला (DEL-W) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W) टीम के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटटल्स 6 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पिछले मैच में 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के  नुकसान पर 138 रन बोर्ड पर लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women, Match-17
Venue Arun Jaitley Stadium, Delhi
Date and Time 10 March, Sunday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 3
Royal Challengers Bangalore Women Won 0
Delhi Capitals Women Won 3
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

दिल्ली कैपिटल्स महिला (DEL-W):

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरूंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तितास साधू, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W):

एस. मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, सोफी डिवाइन, रिचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मॉलिन्यू, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, आशा शोभना, रेणुका सिंह

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

स्मृति मंधाना ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 16 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रनों की पारी खेली थी। स्मृृति मंधाना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

जेस जोनासेन ने पिछले मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। जेस जोनासेन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती है।

कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर– 40-50

पहली पारी का स्कोर- 160-170

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी तुनी

पावरप्ले का स्कोर– 45-55

पहली पारी का स्कोर- 180-200

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की

close whatsapp