WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: BAN-W vs MUM-W, मैच-19 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: BAN-W vs MUM-W, मैच-19 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

MI-W vs RCB-W
MI-W vs RCB-W

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच 12 मार्च को दिल्ली में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मुंबई इंडियंस के लिए एस. सजना ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली।

एलिस पेरी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया। पेरी लीग के इतिहास में 6 विकेट हॉल लेने वाली पहली खिलाड़ी है। एलिस पेरी ने 9वें ओवर में एस सजना (30) और हरमनप्रीत कौर को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। पेरी ने फिर 11वें ओवर में अमेलिया कर (2) और अमनजोत कौर (4) को आउट किया। एलिस पेरी ने फिर 13वें ओवर में पूजा वस्त्राकर (6) और नेट सिवर-ब्रंट (10) को आउट किया।

सोफी मॉलिन्यू, सोफी डिवाइन, आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की। टीम को शुरूआती झटके जल्दी लगे थे। 39 के स्कोर पर टीम ने 3 विकेट गंवा दिया था। सोफी मॉलिन्यू (9), स्मृति मंधाना (11) और सोफी डिवाइन (4) सस्ते में आउट हो गई थी। एलिस पेरी और रिचा घोष के बीच चौथे विकेट के लिए 76 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई।

रिचा घोष ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36* रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं एलिस पेरी ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40* रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए शबनम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, और नेट सिवर-ब्रंट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 दीप्ति शर्मा UP-W 295 8 216 98.33 88 136.57 34 8 3
2 मेग लैनिंग DEL-W 290 7 236 41.43 60 122.88 40 4 4
3 बेथ मूनी GUJ-W 285 7 197 57 85 144.67 38 5 3
4 स्मृति मंधाना BAN-W 259 8 178 32.38 80 145.51 35 10 2
5 एलिस पेरी BAN-W 246 7 189 61.5 58 130.16 29 6 1

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 11 8 31.3 3/20 189 18.82 6.57 207
2 राधा यादव DEL-W 10 7 22 4/20 132 15.2 6.91 152 1
3 जेस जोनासेन DEL-W 10 5 19 3/21 114 13.4 7.05 134
4 दीप्ति शर्मा UP-W 10 8 30 4/19 180 21.7 7.23 217 1
5 मारिजैन कप्प DEL-W 9 5 20 3/5 120 15.44 6.95 139

close whatsapp