WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs GUJ-W, मैच-20 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs GUJ-W, मैच-20 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

Delhi Capitals Women Team (Photo Source: X/Twitter)
Delhi Capitals Women Team (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 लीग स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। टीम ने 48 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। बेथ मूनी (0), लौरा वोल्वार्डट (7), दयालन हेमलता (4), फीबी लीचफील्ड (21) और एश्ले गार्डनर (12) सस्ते में पवेलियन लौट गई।

गुजरात जायंट्स के लिए भारतीय फुलमली ने 36 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 42 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं कैथरीन ब्राइस में 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजैन कप्प, शिखा पांडे, और मिन्नू मणि ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं जेस जोनासेन के नाम एक विकेट शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की।

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने 28 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38* रन बनाए। गुजरात के लिए तुनजा कंवर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरैंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइकर रेट 4s 6s 100s 50s
1 मेग लैनिंग DEL-W 308 8 246 38.5 60 125.2 44 4 4
2 दीप्ति शर्मा UP-W 295 8 216 98.33 88 136.57 34 8 3
3 बेथ मूनी GUJ-W 285 8 202 47.5 85 141.09 38 5 3
4 शेफाली वर्मा DEL-W 265 8 170 37.86 71 155.88 25 17 3
5 स्मृति मंधाना BAN-W 259 8 178 32.38 80 145.51 35 10 2

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मारिजैन कप्प DEL-W 11 6 24 3/5 144 14.18 6.5 156
2 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 11 8 31.3 3/20 189 18.82 6.57 207
3 जेस जोनासेन DEL-W 11 6 23 3/21 138 15.09 7.22 166
4 राधा यादव DEL-w 10 8 24 4/20 144 16.9 7.04 169 1
5 तनुजा कंवर GUJ-W 10 8 29 2/20 174 20.7 7.14 207

close whatsapp