WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs MUM-W, Match-12 के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs MUM-W, मैच-12 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से मात दी।

DEL-W vs MUM-W (Photo Source: WPL Official Website)
DEL-W vs MUM-W (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली।

वहीं कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 53 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए शबनम इस्माइल, साइका इशाक और हेली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई और दिल्ली ने 29 रनों से जीत दर्ज की। अमनजोत कौर ने 27 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 42 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

अमेलिया कर (17), पूजा वस्त्राकर (17), हेली मैथ्यूज (29) और एस. सजना ने (24) रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया, वहीं मारिजैन कप्प ने 2 विकेट लिया। इनके अलावा शिखा पांडे, तितास साधू और राधा यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस हार के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स महिला 5 4 1 0 0 8 1.301
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला 5 3 2 0 0 6 0.242
3 मुंबई इंडियंस महिला 5 3 2 0 0 6 0.018
4 यूपी वॉरियर्स महिला 5 2 3 0 0 4 -0.073
5 गुजरात जायंट्स महिला 4 0 4 0 0 0 -1.804

close whatsapp