WPL 2025 Final: मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में बनाए 149 रन, हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Mar 15, 2025 11:18 pm

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मैच आज 15 मार्च, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा है।
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, और शुरुआत में गेंदबाजों ने विकेट भी हासिल किए। लेकिन मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से टीम यह स्कोर बनाने में सफल रही।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL फाइनल, पहली पारी का हाल
मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए।
मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (8) और हेली मैथ्यूज (3) 14 रनों के टीम स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। साथ ही टीम पहले 6 ओवरों में दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 20 रन ही बना पाई।
लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत कौर (66) और नेट सीवर ब्रंट (30) के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। साथ ही टीम के लिए जी कमालिनी ने 10 रनों की पारी खेली, तो अमनजोत कौर 14* और संस्कृति गुप्ता 8* रन बनाकर नाबाद रहीं।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मारिजान काप, जेस जोनासेन और एन चरणी को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला।
अब देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 150 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
Innings Break!
A good comeback with the bat by Mumbai Indians 👏
Delhi Capitals need 1⃣5⃣0⃣ runs to clinch the title 🏆
Which way is it going, folks? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/2dFmlnwxVj #TATAWPL | #DCvMI | #Final pic.twitter.com/gDOdiXNGSC
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025