ENG vs IND: टेस्ट सीरीज ड्रॉ होने के बाद WTC पॉइंट्स पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ बड़ा नुकसान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज ड्रॉ होने के बाद WTC पॉइंट्स पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ बड़ा नुकसान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के पॉइंट्स टेबल में अभी टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया की टीम।

England vs India. (Photo by GEOFF CADDICK/AFP via Getty Images)
England vs India. (Photo by GEOFF CADDICK/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया। भारत के पास इस टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रचने का अच्छा मौका था, लेकिन टीम इंडिया इस मौके को भुना नहीं पाई। अंत में इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रहा।

मैच की बात करें तो टीम इंडिया के बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाजी लाइन-अप के सामने बेबस नजर आए। उन्होंने पहली पारी में 100 रन के आंकड़े तक पहुंचे बिना ही पांच विकेट खो दिए थे। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत तब टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बन कर आए, दोनों ने मुश्किल परिस्थिति से टीम को बाहर निकाला और अपना-अपना शतक पूरा किया। दोनों की शतकीय पारी के बदौलत भारत पहली पारी में 416 रून बनाने में कामयाब रहा।

इंग्लैंड की पहली पारी की बात करें तो मेजबान टीम भी अपनी पहली पारी में 100 रन के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पांच विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन फिर जॉनी बेयरस्टो की शानदार शतकीय पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 284 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही थी। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास 132 रनों की बढ़त थी।

दूसरी पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को छोड़कर, जो जल्दी आउट हो गए, हर भारतीय बल्लेबाज को अपनी पारी में शुरुआत मिली, लेकिन चेतेश्वर पुजारा (168 गेंदों में 66 रन) और ऋषभ पंत (86 गेंदों में 57 रन) को छोड़कर उनमें से किसी ने भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया। मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 245 रन पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी से अपनी गलतियों से सबक लेते हुए, सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को 100+ रन की साझेदारी कर एक सही शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को तीन विकेट जल्दी मिले, लेकिन उसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह की पारी खेली उससे टीम इंडिया के लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद हो गए और इंग्लैंड इस मैच को 7 विकेट से जीतने में कामयाब रही।

इस मैच के WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत?

इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया छह मैच जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका (दूसरे) और पाकिस्तान (तीसरे) के बाद चौथे स्थान पर मौजूद है, इसके बाद वेस्टइंडीज (पांचवां), श्रीलंका (छठा), इंग्लैंड (सातवां), न्यूजीलैंड (आठवां) और बांग्लादेश नौवें स्थान पर है।

 

close whatsapp