WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद काफी निराश दिखे विराट कोहली
भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
अद्यतन - जून 11, 2023 9:45 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को 209 रन से करारी शिकस्त दी और इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को उन्होंने अपने नाम किया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
खेल के पांचवे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को अपने नाम किया। मुकाबला खत्म होने के बाद जब ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रॉफी के जीत का जश्न मना रही थी वहीं दूसरी ओर विराट कोहली को काफी निराश देखा गया।
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की बल्लेबाजी करण को काफी अच्छी तरह से संभाल लिया था लेकिन पांचवे दिन टीम ने काफी खराब बल्लेबाजी की। स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली का कैच पकड़ कर भारत को बड़ा झटका दिया। स्कॉट बोलैंड ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। पहले उन्होंने विराट कोहली का विकेट लिया और फिर रवींद्र जडेजा को भी उन्होंने आउट किया।
This frame of Virat Kohli walking past the Test Mace which he used to own once, feels so heavy 💔 pic.twitter.com/q7hpnqM2yf
— Pari (@BluntIndianGal) June 11, 2023
रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले ही वापस पैवेलियन लौट गए। अजिंक्य रहाणे ने इस मैच की दूसरी पारी में 46 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से दी मात
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने चार विकेट झटके। लियोन के अलावा मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट झटके जबकि स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट हासिल किया जबकि कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी और अब दूसरे सीजन के फाइनल में भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आगामी सीजन में भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करने को देखेंगे।