WTC Final, IND vs AUS: मेगा क्लैश से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 7, 2023 1:00 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा। इस WTC फाइनल के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नौवें आईसीसी खिताब पर नजरें बनाए हुई है। WTC फाइनल से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट सीरीज खेली गई थी।
जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन WTC फाइनल से पहले शानदार स्क्वॉड के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत नजर आ रही है। WTC फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है।
भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए स्टीव स्मिथ की कप्तानी में तीसरा टेस्ट मैच जीता। और सीरीज का आखिरी मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ में समाप्त हुआ था।
टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ सीरीज के तीन इनिंग में 26 रन बना पाए थे। जिसके बाद वह चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे। आकाश चोपड़ा के मुताबिक प्लेइंग 11 में डेविड वॉर्नर की मौजूदगी इस वक्त 50-50 नजर आ रही है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘कैसी होगी विपक्षी टीम? मैं डेविड वॉर्नर को वहां 50-50 के रूप में देख रहा हूं। इंग्लैंड में भी उसके नंबर काफी खराब है। उस्मान ख्वाजा और फिर आप मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को देख रहा हूं। जिसके बाद एलेक्स कैरी और फिर कैमरून ग्रीन, या इसके विपरीत।’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘तो आपको बल्लेबाजी में काफी गहराई देखने को मिलेगी। फिर आप पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को देखेंगे- फिर से वे इन परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और स्कॉट बोलैंड अच्छे फॉर्म में हैं। और वहीं नाथन लियोन स्पिन डिपॉर्टमेंट की जिम्मेदारी निभाएंगे।’
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन