फरवरी 24 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 24, 2024 5:52 pm

1) टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए फेल, रांची टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश स्पिन गेंदबाजों ने किया खेल
आज रांची टेस्ट मैच का दूसरा दिन मेहमान टीम यानी की इंग्लैंड टीम के नाम रहा है, जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों की गेंद पर नाचते हुए नजर आए। इस दौरान भारतीय टीम के बड़े नाम फ्लॉप रहे और टीम को निराश हाथ लगी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और इंग्लिश टीम इस मैच में अब काफी ज्यादा आगे नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) WPL 2024: KKR ने WPL में टीम क्यों नहीं खरीदी? शाहरुख खान का दिल जीत लेने वाला जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आए। इस ग्रैंड सेरेमनी के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक ने WPL की सभी पांच फ्रेंचाइजियों के कप्तानों के साथ मजेदार और मनोरंजक पल बिताए। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IND vs ENG: बाल-बाल बचे यशस्वी जायसवाल, तो इंग्लिश टीम ने तीसरे अंपायर को दी गंदी-गंदी गालियां
इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 353 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में काफी जल्द गंवा दिया। हालांकि मुकाबले के दौरान एक विवादित मामला भी देखने को मिला। (पढ़ें पूरी खबर)
4) WPL 2024: तीन रिकॉर्ड जो RCB बनाम UPW मैच में टूट सकते हैं
महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब आज यानी 24 फरवरी को इस शानदार टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
5) धोनी ने जगाई क्रिकेट में दिलचस्पी, लेकिन माही नहीं बल्कि जान्हवी कपूर के फेवरेट हैं RCB के ये दो सितारे!
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट की दो प्रमुख हस्तियों के प्रति अपने प्रेम का खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, दिवंगत अदाकारा श्री देवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) ऋषभ पंत की वापसी के साथ DC की बढ़ी टेंशन, आईपीएल 2024 से पहले चोटिल हुए डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) मांसपेशियों में चोट के कारण 25 फरवरी को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम T20I मुकाबले से बाहर हो गए हैं। यह खबर 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चिंता बढ़ा सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) न्यूजीलैंड के इस स्टार प्लेयर ने बढ़ाई CSK की टेंशन, IPL 2024 शुरू होने से ठीक पहले……
न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को ऑकलैंड के ईडन पार्क में दूसरे T20I के दौरान टीम के लिए विकेटकीपिंग करते समय बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। चोट लगने के बाद कॉनवे को खेल का मैदान छोड़ना पड़ा और उनकी जगह फिन एलन को विकेटकीपिंग करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
9) लो भाई! ‘बहानेबाज’ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की एक्टिंग ही देख लो अब आप लोग
इन दिनों टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है इन दोनों खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी ना खेलकर IPL की तैयारी करना। ऐसे में बोर्ड दोनों खिलाड़ियों से नाराज है और कार्रवाई करके मूड में हैं, लेकिन ना तो अय्यर को इसका डर है और ना ही ईशान को। (पढ़ें पूरी खबर)
10) वाइफ को लेकर जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, इस बार Sanjana कर रही हैं WPL होस्ट
इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। दूसरी ओर बुमराह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं, जहां इस बार उन्होंने वाइफ के लिए एक स्पेशल इंस्टा स्टोरी लगाई है और वो काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)