भारतीय टीम को WTC फाइनल में मिल सकती है कड़ी चुनौती, माइकल नीसर ऑस्ट्रेलिया टीम में हो सकते हैं शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम को WTC फाइनल में मिल सकती है कड़ी चुनौती, माइकल नीसर ऑस्ट्रेलिया टीम में हो सकते हैं शामिल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Michael Neser (Pic Source-Twitter)
Michael Neser (Pic Source-Twitter)

तेज गेंदबाज माइकल नीसर आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल हो सकते हैं। बता दें, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाज इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं लेकिन अगर जोश हेजलवुड या मिचेल मार्श सही टाइम पर पूरी तरह से अपनी चोट से उभर नहीं पाते हैं तो माइकल नीसर को ऑस्ट्रेलिया खेमे में शामिल किया जा सकता है।

चोट लगने के बावजूद जोश हेजलवुड और माइकल नीसर दोनों ने ही इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। एशेज सीरीज में इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है, हालांकि यह दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियम के मुताबिक दोनों टीमों की फाइनल 15 सदस्यीय खेमे की घोषणा 28 मई तक हो जाएगी। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की है कि हेजलवुड को स्कैन के लिए भेजा गया था और वो पूरी तरह से फिट है। हालांकि पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बहुत ही कम टेस्ट मुकाबले खेले हैं इसीलिए टीम मैनेजमेंट उनको लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे।

जोश हेजलवुड को लेकर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जोश हेजलवुड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक चीजें बहुत अच्छी हो जाएंगी अगर हेजलवुड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्लेइंग XI में शामिल हो जाए तो।

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने SEN रेडियो को बताया कि, ‘हमें पता था कि जब वो IPL के लिए गए थे तब उनकी पीठ का दर्द ठीक था। अभी भी चीजें ठीक है और हम यही दुआ कर रहे हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए वो उपलब्ध रहे।

हम यही चाहते हैं कि चार तेज गेंदबाजों के साथ हम दौरा करें और तभी और खिलाड़ियों को इसमें जोड़े जब उनकी जरूरत हो। हमारे पास माइकल नीसर और सीन एबोट भी हैं।’

close whatsapp