WTC 2023 फाइनल: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए झटका महत्वपूर्ण विकेट, मार्नस लाबुशेन मात्र 26 रन बनाकर लोटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए झटका महत्वपूर्ण विकेट, मार्नस लाबुशेन मात्र 26 रन बनाकर लोटे पवेलियन

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 62 गेंदों में तीन चौकों की मदद से मात्र 26 रन ही बना पाए।

WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)
WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने काफी अच्छा टॉस जीता।

भारतीय टीम को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद ठाकुर ने डेविड वार्नर को अपना शिकार बनाया। डेविड वार्नर ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन वो 43 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने अभी तक का सबसे महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। उन्होंने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर भारतीय टीम को जबरदस्त वापसी करवाई।

बता दें, मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 62 गेंदों में तीन चौकों की मदद से मात्र 26 रन ही बना पाए। मुकाबले के 25वें ओवर में मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज समझ नहीं पाए और गेंद सीधा विकेट पर जा लगी। खुद मार्नस लाबुशेन को यकीन नहीं हो रहा था कि कैसे वो बोल्ड हो गए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को भारत अपने नाम करना चाहेंगे

बता दें, हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश करवाया। उन्होंने नई गेंद से हार मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 17 मुकाबलों में 18.61 के औसत से 28 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं इस सीजन की पर्पल कैप भी मोहम्मद शमी ने अपने नाम की।

फिलहाल भारतीय टीम यही कोशिश करेगी कि वो जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में ऑलआउट करें और अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें आगे भी लगातार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालना बेहद जरूरी होगा।

close whatsapp