यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, T20I में बने ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, T20I में बने ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय

एशियन गेम्स 2023 में यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ मैच में लगाया अर्धशतक।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

यशस्वी जयसवाल ने मंगलवार, 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। वह पुरुष क्रिकेट में T20I फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत भारत ने हांग्जो के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में नेपाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अपने 20 ओवरों में 202/4 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। शुभमन गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था। उस समय शुभमन गिल की उम्र 23 साल 146 दिन थी। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में माहिर है। काफी समय बाद टीम इंडिया को एक ओपनर बल्लेबाज मिला है जो शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखता है।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

जयसवाल (21 वर्ष, 279 दिन) से पहले, शुभमन गिल (23 वर्ष, 146 दिन) T20I शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय थे। वहीं उससे पहले सुरेश रैना ने 23 साल और 156 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया था। जयसवाल का शतक एशियन गेम्स में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया पहला शतक है और T20I में किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है।

भारत ने दर्ज की आसान जीत

एशियन गेम्स में भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के अलावा कप्तान रुतुराज ने 25 रन बनाए। जबकि शिवम दुबे ने 25 रन और रिंकू सिंह ने शानदार 37 रनों की पारी खेली। नेपाल की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना सकी. दीपेंद्र सिंह ने 32 रन, कौशल मल्ल और संदीप जोरा 29-29 रन और कुशाल भ्रुटेल ने 28 रनों की पारी खेली. इस तरह से ये मुकाबला भारत ने 23 रनों से जीत लिया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

21 साल 279 दिन – यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, साल 2023
23 साल 146 दिन – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, साल 2023
23 साल 156 दिन – सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2010

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 से पहले माइकल वॉन ने चुने अपने 4 सेमीफाइनलिस्ट

close whatsapp