Sachin Tendulkar Yashasvi Jaiswal

जायसवाल की नजरें अब एक और रिकॉर्ड पर, पिंक बॉल टेस्ट में तोड़ सकते हैं सचिन का ये महारिकॉर्ड

पर्थ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने लगाया था शानदार शतक।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

जैसा कि टीम इंडिया एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की निगाहें अब सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड पर होगी। वो इस मैच में तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। महज 22 साल के जायसवाल हर मैच में कुछ न कुछ रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा वो अगले मैच में भी कर सकते हैं।

इस युवा खिलाड़ी ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में शानदार 161 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबदबा बनाया था। जायसवाल ने इस साल जितने भी मैच खेले हैं, हर मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जायसवाल ने इस साल अब तक 58.18 की औसत और 72.52 के स्ट्राइक रेट से 1,280 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं, इसमें 214* उनका सर्वोच्च स्कोर है।

इस युवा खिलाड़ी को एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वाधिक टेस्ट रनों के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 282 रन और चाहिए। सात शतक और पांच अर्द्धशतक की मदद से, सचिन ने 2010 में 14 टेस्ट मैचों और 23 पारियों में 78.10 की औसत से 1,562 रन बनाए थे। इस दौरान 214 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

2006 में 11 मैचों और 19 पारियों में 99.33 की औसत से 1,788 रन के साथ, पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। 202 के हाईएस्ट स्कोर के साथ, उन्होंने नौ शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए थे।

दूसरे टेस्ट में Yashasvi Jaiswal के साथ कौन करेगा ओपनिंग

दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन वे कप्तान हैं तो उनका खेलना तय है। ऐसे में संकट ये है कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के मैदान पर भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कौन करेगा? केएल राहुल का नाम इस समय सबसे आगे है, क्योंकि उन्होंने पर्थ में अच्छी बल्लेबाजी की थी और प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने रन बनाए।

close whatsapp