IND vs ENG: 3rd Day Highlights: राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का पूरा हाइलाइट्स देखें यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: 3rd Day Highlights: राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का पूरा हाइलाइट्स देखें यहां

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए है।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में अभी तक मेजबान भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। बता दें, तीसरे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

बता दें, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 319 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से बेन डकेट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 151 गेंदों में 23 चौके और 2 छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। बेन डकेट के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। मोहम्मद सिराज के अलावा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत मजबूत स्थिति में है

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए है। शुभमन गिल 120 गेंदों में 6 चौके और, 2 छक्कों की मदद से 65* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कुलदीप यादव ने 3* रन बना लिए है। भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 133 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 104* रन बना लिए हैं। वो खेल के तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और टॉम हार्टले ने अभी तक 1-1 विकेट हासिल कर लिया है।

https://twitter.com/Theboysthing/status/1758819211613270341

https://twitter.com/sarfarazkhan/status/1758808359271362783

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?