यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए वेस्टइंडीज को धमकाया, कैप्शन में लिख दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए वेस्टइंडीज को धमकाया, कैप्शन में लिख दी बड़ी बात

यशस्वी जायसवाल ने चौथे टी-20 में बनाए थे नाबाद 84 रन।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

टेस्ट में धमाकेदार आगाज करने के बाद यशस्वी जायसवाल ने टी-20 में भी वैसा ही जलवा जारी रखा है, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए चौथे टी-20 मुकाबले में जायसवाल ने जमकर रन बनाए और सफेद गेंद के खिलाफ भी खुद को साबित कर दिया है। वहीं मैच खत्म होते ही इस खिलाड़ी का एक सोशल मीडिया पोस्ट खबरों में आ गया।

अपने पिता से बात कर इमोशनल हो गया था ये खिलाड़ी

इस दौरे पर यशस्वी जायसवाल ने कमाल का टेस्ट डेब्यू किया था, उसके बाद बल्लेबाज से जुड़ी एक खबर ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। जिसमें बताया गया था की जासवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने के बाद रात को अपने पिता को कॉल किया था, जिसके बाद वो रोने लग गए थे और काफी इमोशनल हो कर बात कर रहे थे।

यशस्वी जायसवाल तो वेस्टइंडीज को सीधे धमकी दे रहे हैं

*यशस्वी जायसवाल ने चौथे टी-20 में बनाए थे नाबाद 84 रन।
*जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस पोस्ट में चौथे मैच की उनकी कुछ तस्वीरें शामिल थी।
*कैप्शन में लिखा- आज शानदार जीत, अब नजर आखिरी मैच पर।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है यशस्वी जायसवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

सेल्फी लेने का काफी शौक है इस खिलाड़ी को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

अब बस वनडे प्रारूप बाकी रह गया है

जी हां, यशस्वी जायसवाल का टेस्ट और टी20 डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ ही हुआ है, बस अब उनको टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू करना है। वो भी जल्द देखने को मिल सकता है, साथ ही कप्तान रोहित को भी इस युवा बल्लेबाज पर काफी भरोसा है। इससे पहले जायसवाल ने IPL 2023 और घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए थे, उसके बाद ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। साथ ही वो टीम इंडिया से साल 2020 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं, उस टूर्नामेंट में भी उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपने बल्ले से रन निकाले थे लेकिन टीम फाइनल में हार गई थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp