भाई Tejasvi Jaiswal के लिए Yashasvi Jaiswal ने वीडियो किया शेयर, एक क्लिक में जानें पूरी खबर
Yashasvi Jaiswal के भाई Tejasvi Jaiswal ने किया अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू।
अद्यतन - Oct 19, 2024 5:39 pm

Yashasvi Jaiswal ने बेहद कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर अपनी पहचान बनाई है, दूसरी ओर समय के साथ यशस्वी जायसवाल अब टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं यशस्वी के तरह उनके भाई भी तेजी से क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने भाई के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।
कीवी टीम के खिलाफ फ्लॉप रहे Yashasvi Jaiswal
जी हां, टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है, लेकिन बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal दोनों ही पारियों में सुपर फ्लॉप रहे और टीम के फैन्स को निराश किया। जहां पहली पारी में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में इस खिलाड़ी के बल्ले से सिर्फ 35 रन ही निकले।
Yashasvi Jaiswal ने अपने भाई के लिए खास वीडियो किया शेयर
*Yashasvi Jaiswal के भाई Tejasvi Jaiswal ने किया अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू।
*Tejasvi ने त्रिपुरा से किया अपना डेब्यू, मंदीप सिंह ने इस खिलाड़ी को दी डेब्यू कैप।
*अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे Tejasvi, मेघालय के खिलाफ बनाए 13 रन।
*अपने भाई के लिए Yashasvi Jaiswal ने भी शेयर किया वीडियो, लिखा- मुझे गर्व है।
अपने भाई के लिए Yashasvi Jaiswal का पोस्ट
पूरे परिवार के साथ यशस्वी की कुछ तस्वीरें
वनडे डेब्यू करना बाकी है जायसवाल का
यशस्वी जायसवाल अभी तक टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी का वनडे डेब्यू नहीं हुआ है। जायसवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2023 में किया था, जहां उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और उसी मैच में शतक ठोक दिया था। वहीं उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भी यशस्वी हिस्सा थे लेकिन इस खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब देखना अहम होगा की इस खिलाड़ी का टीम इंडिया से वनडे क्रिकेट में डेब्यू कब होता है।