महेंद्र सिंह धोनी के मोम के पुतले से नाराज दिखे प्रशंसक, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी के मोम के पुतले से नाराज दिखे प्रशंसक, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

यह मोम का पुतला बिल्कुल भी महेंद्र सिंह धोनी जैसा नहीं लग रहा है और तमाम लोग इसी वजह से इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

ms dhoni wax statute in mysore (pic source-twitter)
ms dhoni wax statute in mysore (pic source-twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वो अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को कई मुकाबलों में अपने दम पर जीते दिलाई है। उन्हें दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में गिना जाता है। वो एकमात्र कप्तान है जिन्होंने सारी ICC ट्रॉफी, वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया है। यही नहीं धोनी को बेहतरीन फिनिशरों में भी गिना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी की इतनी लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में चामुंडेश्वरी मोम संग्रहालय जो मैसूर, कर्नाटका में है उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान के मोम के पुतले का अनावरण किया। उनको लगा कि तमाम लोग इस मोम के पुतले की जबरदस्त प्रशंसा करेंगे लेकिन उल्टा लोग इस पर मजेदार मीम्स बनाने लगे।

दरअसल यह मोम का पुतला बिल्कुल भी महेंद्र सिंह धोनी जैसा नहीं लग रहा है और तमाम लोग इसी वजह से इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुतले की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और तमाम लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये रही ट्विटर में लोगों की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Niladri1877/status/1578290526780289024?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1578290526780289024%7Ctwgr%5Ea2c8baa326f488509f971e3a41179ab2871d82fc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fye-kya-bana-diya-fans-troll-after-ms-dhonis-wax-statue-in-mysore-goes-viral-5598%2F

महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में कपिल देव के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया

संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। वो अपने खाली समय का उपयोग या तो खेल में या किसी दूसरे जरूरी काम में व्यतीत करते हैं। जबसे उन्होंने संन्यास लिया है वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने किसी और लीग में खेलने की योजना नहीं बनाई है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को साथ में गोल्फ खेलते हुए देखा गया।

इस समय महेंद्र सिंह धोनी भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ ऐड शूट कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तमाम लोग IPL के आने का इंतजार बस इसीलिए करते हैं ताकि वो धोनी को मैदान पर खेलते हुए देख सकें।

close whatsapp