'किधर जाऊं भाई मैं'- जब धोनी के फील्डिंग वाले इशारों को नहीं समझ पाए थे इशान किशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘किधर जाऊं भाई मैं’- जब धोनी के फील्डिंग वाले इशारों को नहीं समझ पाए थे इशान किशन

मेगा ऑक्शन में इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा था।

MS Dhoni giving some invaluable tips to Ishan Kishan
MS Dhoni giving some invaluable tips to Ishan Kishan. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस (MI) के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वह झारखंड टीम में नए थे, तो वह फील्डिंग के संबंध में एमएस धोनी द्वारा किए गए इशारों से पूरी तरह से अनजान थे। 23 वर्षीय इशान को भारतीय टीम के सबसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।

वह इस साल की शुरुआत में आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे, मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ में वापस खरीदा था। हाल ही में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने धोनी के हाथ के इशारों के संबंध में एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि वो आखिर क्यों उनके इशारे को नहीं समझ पाते थे।

एमएस धोनी के इशारों को नहीं समझ पाते थे इशान किशन

Breakfast with Champions शो में इशान किशन ने कहा कि, “जब मैं विजय हजारे की टीम में शामिल हुआ तो मैं धोनी भाई के टीम में था। और मैं थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहा था। अचानक, स्ट्राइक बदल गई और धोनी भाई (धोनी के हाथ के इशारों की नकल) कुछ इस तरह से इशारा कर रहे थे।” धोनी के इन इशारों को इशान समझ नहीं पाए।

उन्होंने आगे कहा कि, “मैंने सोचा कि ये क्या हो गया’ जैसा था? (अभी क्या हुआ?) मुझे नहीं पता था कि मुझे कहां जाना है। मैंने फिर स्लिप फील्डर से पूछा, ‘भाई, क्या आप उससे पूछ सकते हैं कि मुझे कहां जाना चाहिए? तब भी धोनी (धोनी के हाथ के इशारों की नकल करते हुए) इशारे कर रहे थे। मैं फिर मन ही मन सोच रहा था कि मैं किधर जाऊं।”

धोनी ने हाल ही में दिए थे इशान को विकेटकीपिंग टिप्स

युवा खिलाड़ी ने खुलासा किया कि उन्होंने महान क्रिकेटर से विकेटकीपिंग से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि, ‘धोनी भाई ने मुझसे कहा था कि कैच पकड़ते समय आपके हाथ की हरकत बस इतनी ही होनी चाहिए । सिर्फ आपकी कलाई ही नहीं, यह हाथ एक फ्लो में जाना चाहिए। उन्होंने समझाया कि जब यह एक आदत बन जाती है, तो आप बल्ले से लगे मोटे किनारों को भी पकड़ पाएंगे।”

close whatsapp