यॉर्कशायर के डायरेक्टर डैरेन गॉफ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

यॉर्कशायर के डायरेक्टर डैरेन गॉफ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जाने क्या है पूरा मामला

डैरेन गॉफ ने यह भी कहा कि यॉर्कशायर के लिए काम करना बहुत ही सम्मान की बात है।

Darren Gough. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Darren Gough. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के प्रबंध निदेशक डैरेन गॉफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, डैरेन गॉफ ने दिसंबर 2021 में अंतरिम क्षमता में भूमिका निभाई।

दरअसल यह निर्णय अजीम रफीक नस्लवाद मामले के मद्देनजर आया है जिसमें क्लब के कई कर्मचारी और प्रबंधन को अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डैरेन गॉफ ने मुख्य कोच ओटिस गिब्सन की नियुक्ति की भी देखरेख की थी। डैरेन गॉफ ने यह भी कहा कि यॉर्कशायर के लिए काम करना बहुत ही सम्मान की बात है।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक डैरेन गॉफ ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि पिछले दो संस्करण में मैं क्लब के साथ था और उनके लिए काम किया। अपने पद से इस्तीफा देना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण फैसला था। इंग्लिश क्रिकेट के लिए हमने काफी कार्य किया है और योर्कशायर क्लब को उच्च स्तर तक पहुंचाया है।

मेरे समय में हमने कई उपलब्धि को हासिल किया और इस बात से मैं काफी खुश हूं। पुरुष टीम के लिए हमने काफी कार्य किया है और उसे नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। यही वजह है कि पुरुष टीम और Northern Diamonds इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।’

प्रदर्शन का रास्ता सच में काफी अच्छा था: डैरेन गॉफ

बता दें, यॉर्कशायर का प्रदर्शन डैरेन गॉफ के कार्यकाल में काफी अच्छा था और टीम ने कई शानदार उपलब्धि अपने नाम की थी। यही नहीं उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी।

डैरेन गॉफ ने आगे कहा कि, ‘हमारे प्रदर्शन का जो रास्ता था वो सच में कमाल का था और टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में महिला खेल में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले कुछ समय में महिला क्रिकेट का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है और आने वाले समय में हमें और भी बदलाव देखने को मिलेंगे।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?