बल्लेबाज शिखर धवन का चढ़ा पारा, Stump लेकर ना जाने किसे मारने निकल पड़े?
इंस्टा पर फिर से वायरल हुई शिखर धवन की नई रील।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2023 5:15 अपराह्न

लगभग टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिसमें से एक नाम शिखर धवन का भी है। जो एक तरह से इंस्टा रील्स के किंग हैं और आए दिन उनकी कोई ना कोई रील वायरल होती ही रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन अब की बारी गब्बर का थोड़ा गुस्से वाला अवतार दिखा है और ये अवतार को आपको काफी हैरान कर देगा।
शिखर धवन फिल्म में भी कर चुके हैं काम
जी हां, इंस्टा रील्स के जरिए हर बार शिखर धवन अपने फैन्स का मनोरंजन करते आए हैं, वहीं ये खिलाड़ी फिल्म में भी काम कर चुका है। कुछ समय पहले डबल XL नाम की एक फिल्म आई थी, जिसमें गब्बर ने एक छोटा सा रोल किया था। जिसे देख उनके फैन्स काफी खुश हुए थे, साथ ही धवन अपने क्रिकेट के अलावा फैन्स के बीच स्टाइल के लिए भी खासे मशहूर हैं।
आखिर करना क्या चाहते हैं अब शिखर धवन?
*इंस्टा पर फिर से वायरल हुई शिखर धवन की नई रील।
*रील में काला कुर्ता पजामा पहना नजर आया बल्लेबाज।
*Arjan Vailly गाने पर गब्बर ने बनाई है नई रील वीडियो।
*पूरे स्वैग में Stump उठाते हुए नजर आए वीडियो में धवन।
क्या स्वैग है शिखर धवन का भाई
गब्बर का भी टूट गया था दिल
शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले करीब 1 साल हो गया है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने कभी कोई शिकायत नहीं की। वहीं जब हाल ही में टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल हारी थी, तो इस खिलाड़ी ने टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने टीम की जमकर तारीफ की थी और फैन्स को गब्बर का ये पोस्ट काफी ज्यादा ही पसंद आया था। साथ ही वर्ल्ड कप फाइनल हारते ही फैन्स को धवन की याद आने लग गई थी और उनके पोस्ट पर वापसी के सबसे ज्यादा कमेंट्स आते हैं।