अगर वो अगले एक भी मैच में फ्लॉप हुए तो.....- DK ने दी केएल राहुल को चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर वो अगले एक भी मैच में फ्लॉप हुए तो…..- DK ने दी केएल राहुल को चेतावनी

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल का प्रदर्शन निराशानजक रहा था।

KL Rahul & Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul & Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत को तीन विकेट से रोमांचक जीत मिली। हालांकि बतौर खिलाड़ी और कप्तान टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल के लिए यह सीरीज उतनी अच्छी नहीं रही थी। इस सीरीज में केएल राहुल बल्ले से फ्लॉप रहे वहीं बतौर कप्तान भी वो कुछ खास नहीं कर सके। इस बीच अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कार्तिक का मानना है कि शुभमन गिल लगातार अच्छा कर रहे हैं, ऐसे में आने वाले समय में केएल राहुल के ऊपर रन बनाने का काफी दबाव होगा। दिनेश कार्तिक के अनुसार क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में राहुल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। कार्तिक को लगता है कि एक 40 से ज्यादा टेस्ट खेलने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज का औसत 30-40 के बीच नहीं रहना चाहिए।

केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिल सकता है मौका- दिनश कार्तिक

क्रिकबज के हवाले से दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “मैं अपने हिसाब से राहुल को कुछ टेस्ट दूंगा। अगर ये चीजें राहुल के रास्ते में नहीं जाती हैं। एक चीज जो उनके खिलाफ जाती है वह ये कि उन्होंने 40 से अधिक टेस्ट खेल लिए हैं और उनका औसत 30 के आस-पास है। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर यह स्वीकार्य नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं यह उन भारतीय खिलाड़ियों से भी कम है जिन्होंने 35 टेस्ट खेले हैं।”

भारतीय टीम अगले साल फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। कार्तिक ने माना कि केएल राहुल बल्ले से अपनी वापसी में सुधार करने के इच्छुक होंगे, लेकिन अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टेस्ट श्रृंखला में प्रभावित करने में विफल रहे, तो युवा शुभमन गिल को उनकी जगह ग्यारह में जगह मिलनी चाहिए।

कार्तिक ने आगे कहा, “यह ऐसी चीज है जिस पर उन्हें निश्चित रूप से काम करने की जरूरत है और यह उनके दिमाग में होगा। यदि वह टेस्ट टीम में बने रहना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुछ शतक जड़ने होंगे नहीं तो आप निश्चित रूप से एक बदलाव देख सकते हैं। शुभमन गिल बहुत अच्छा कर रहे हैं और वो उनकी जगह टीम में सकते हैं।”

close whatsapp