IND vs AUS: शुभमन गिल को मैदान पर लगी चोट लेकिन कमेंट्री पैनल में गावस्कर और हेडन ही आपस में भिड़ लिए
भारत की पारी के सांतवे ओवर में देखने को मिली ये घटना
अद्यतन - मार्च 1, 2023 1:50 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर कमेंट्री पैनल में पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन आपस में ही भिड़ गए हैं।
तो ये है मामला
बता दें कि मैच में जब भारतीय टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के सांतवे ओवर की चौंथी गेंद पर ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल एक रन चुराना चाहते थे, पर गेंदबाज की गेंद उनकी पेट के पास जा लगी। इसके बाद रन लेने के लिए उन्होंने तेजी से डाइव लगाई और कुछ समय बाद सांस लेने के बाद गिल ने ड्रेसिंग रूम से फिजियो को आने को कहा।
बस इसी बात से सुनील गावस्कर काफी नाराज दिखे हैं। बता दें कि जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे तो कमेंट्री पैनल में सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन बैठे हुए थे। लेकिन गिल को लेकर गावस्कर ने कहा-
हम गिल का थोड़ा इलाज का कार्य देख रहे हैं। उसने रन चुराने के लिए डाइव लगाई, मैं आपको बताता हूं क्या है। इसके लिए थोड़ा इंतजार किया जा सकता था। या ओवर के बाद भी फिजियो को बुलाया जा सकता है।
धूप पड़ रही है तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है और उसे रूकना पड़ा। गिल इस वक्त नाॅन स्ट्राइकर एंड पर थे वे चाहते तो थोड़ा इंतजार कर सकते थे। ओवर की बस दो गेंदें ही तो बची थी। हां, आपको चोट लगी है लेकिन दो और डिलीवरी का इंतजार कीजिए।
ओवर खत्म होने का इंतजार करें और इलाज करवाएं। आप नॉन-स्ट्राइकर एंड पर हैं, आप स्ट्राइकर एंड पर नहीं हैं। साधारण चीजें फर्क कर सकती हैं। इसके बाद गावस्कर की इस बात पर मैथ्यू हेडन कहते हैं- तुम एक कठोर आदमी हो, सनी (सुनील गावस्कर)। वह असली स्टिंगर है।