IND vs AUS: अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को सुनील गावस्कर ने दिया प्रोत्साहित संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को सुनील गावस्कर ने दिया प्रोत्साहित संदेश

चेतेश्वर पुजारा भारत के 13वें खिलाड़ी है जिन्होंने 100 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

Cheteshwar Pujara (Pic Source-Twitter)
Cheteshwar Pujara (Pic Source-Twitter)

आज जानी 17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। यह टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए काफी यादगार रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पुजारा का 100वां टेस्ट मैच है। इसी के साथ पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने पुजारा का 100 टेस्ट क्लब में स्वागत किया।

बता दें, चेतेश्वर पुजारा भारत के 13वें खिलाड़ी है जिन्होंने 100 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज ने भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में अक्टूबर 2010 में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने इस फॉर्मेट में 7021 रन बनाए हैं। पुजारा ने भारतीय टीम को अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

सुनील गावस्कर ने पुजारा की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की। गावस्कर की मानें तो पुजारा ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और जिस धैर्य के साथ वो बल्लेबाजी करते हैं सच में कमाल की बात है।

आपने भारत के लिए अपना शरीर दांव पर लगा दिया: सुनील गावस्कर

फेलिसिटेशन सेरिमनी में सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘जब हम छोटे थे और क्रिकेट खेलते थे फिर चाहे वो घर में हो या मैदान में या सड़क में हम सब ने भारत के लिए खेलने का सपना देखा था। यह सच में अविश्वसनीय सोच है और आप इसे फिर से करना चाहते हैं।

आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और खुद पर भरोसा रखने की भी। ऐसा कई बार होता है जब आप अच्छे फॉर्म में नहीं होते हैं और तब आप चाहते हैं कि कोई आप पर भरोसा करें। आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए।

जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो आपको यह सोचना चाहिए कि आप भारतीय झंडे को लेकर मैदान पर उतर रहे हैं। आपने भारत के लिए अपना शरीर दांव पर लगा दिया। आप कई बार चोटिल हुए हैं। आपने जितने रन भी भारत के लिए बनाए है वो सच में काफी बड़ी बात थी। आपका ही लोगों के लिए रोल मॉडल रहे हैं। पुजारा को अपने पर भरोसा और उन्होंने के सपना देखा था कि मैं भारत के लिए खेलूं। 100 टेस्ट क्लब में आपका स्वागत है।’

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, ‘मैं यही दुआ करता हूं कि पुजारा आप पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिसने अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में शतक जड़ा हो।’

close whatsapp