युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

युवराज सिंह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

Yuvraj Singh and Hazel Keech
Yuvraj Singh and Hazel Keech. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले युवराज सिंह ने 25 जनवरी की देर शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देने का काम किया। जिसमें युवराज ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है।

वहीं युवराज सिंह ने अपने इस ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी साझा की बच्चा और पत्नी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जिसमें मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमें यह खुशी दी। युवराज सिंह को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले संस्करण में खेलने के लिए ओमान जाना था, लेकिन वह इस लीग के अभी तक के मैचों में इंडिया महाराजा की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखाई दिए।

युवराज सिंह ने इस दौरान सभी से गुजारिश भी की है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। बता दें कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का जन्म इंग्लैंड में 1987 में हुआ था, जिसमें उनके पिता अंग्रेज हैं तो मां भारतीय मूल की थी। वहीं शादी से पहले हेजल कीच ने अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया था। जिसमें उन्होंने मशहूर हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर में एक स्टूडेंट का रोल अदा किया था।

यहां पर देखिए युवराज सिंह के उस ट्वीट को:

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा टीम के सदस्य हैं युवराज सिंह

इस समय ओमान के मस्कट में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले संस्करण में युवराज सिंह इंडिया महाराजा टीम के सदस्य हैं। जिसमें शुरुआती 3 मैचों में उनके खेलने की उम्मीद सभी को थी, लेकिन वह एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे। वहीं अब पहले बच्चे के जन्म के बाद उनका इस संस्करण के बाकी बचे मैचों में खेलना भी संदिग्ध लग रहा है।

साल 2019 में भारतीय टीम को 2 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने क्रिकेट के फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद फैंस ने उन्हें साल 2021 में खेली गई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में देखा था।

close whatsapp