युवराज सिंह से मिले ज्ञान के बाद सिर्फ 2 रन बना पाए बल्लेबाज विराट कोहली
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था एक वीडियो।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2022 8:39 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई टी-20 सीरीज में सभी को बल्लेबाज विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन कल पहले ही मैच में विराट ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हुए पहले टी-20 में कोहली बल्लेबाजी में पूरी तरफ हो गए हैं, जिसके बाद एक बार फिर से वो फैन्स के निशाने पर आ गए।
बल्लेबाज विराट कोहली थे शानदार लय में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई सीरीज से ठीक पहले एशिया कप हुआ था, जिसमें बल्लेबाज विराट कोहली ने जमकर रनों की बारिश की थी। लेकिन वो उस लय को बरकरार रखने में पूरी तरह विफल नजर आए और 2 रन बनाकर फेल हो गए।
जब बल्लेबाज विराट कोहली को मिला युवराज सिंह से ज्ञान
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था एक वीडियो।
*वीडियो में युवराज सिंह कर रहे थे बल्लेबाज विराट कोहली से बातचीत।
*दोनों काफी देर तक किसी अहम मुद्दे को लेकर कर रहे थे बात।
*साथ ही युवी को मोहाली के मैदान पर देख काफी खुश थे फैन्स भी।
बल्लेबाज विराट कोहली-युवराज का वीडियो
एक खास काम के लिए मोहाली के मैदान पर पहुंचे थे सिक्सर किंग
गेंदबाजों ने फेर दिया बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी
पहले खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों मे धमाकेदार प्रदर्शन किया था और स्कोर बोर्ड पर कुल 208 रन बनाए थे, लेकिन बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया। टीम इंडिया की लचर गेंदबाजी का फायदा ऑस्ट्रेलिया ने उठाया और 4 विकेट से आखिरी ओवर में मैच जीत लिया।