Ajit Agarkar को मिली मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी, तो भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर बड़ी बात कह गए Yuvraj Singh - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ajit Agarkar को मिली मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी, तो भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर बड़ी बात कह गए Yuvraj Singh

अजीत अगरकर के नाम अभी भी ODI क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है।

Ajit Agarkar and Yuvraj Singh. (Image Source: BCCI/Twitter)
Ajit Agarkar and Yuvraj Singh. (Image Source: BCCI/Twitter)

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने “दोस्त” Ajit Agarkar को सीनियर राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 4 जुलाई को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने 26 टेस्ट, 191 ODI और चार T20I मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अजीत अगरकर को सर्वसम्मति से टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का नया अध्यक्ष चुना। इस बीच, अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट का टॉप पद दिए जाने के बाद उनके पूर्व साथी और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने उन्हें बधाई दी।

Yuvraj Singh ने मुख्य चयनकर्ता बनने पर Ajit Agarkar को बधाई दी

भारत के वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को सही आकार देने में “प्रभावशाली भूमिका” निभाएंगे। आपको बता दें, युवराज और अजीत ने भारत के लिए काफी क्रिकेट एक-साथ खेला और हाल ही में लंदन में स्पॉट हुए थे।

यहां पढ़िए: टीम इंडिया में शामिल होते ही उत्साहित हुए संजू सैमसन, सोशल मीडिया पर व्यक्त की खुशी

युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा: “भारत की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में आपको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई, अजीत अगरकर! मुझे विश्वास है कि आप भारतीय क्रिकेट के भविष्य को सही आकार देने में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे, शुभकामनाएं दोस्त!”

आपको बता दें, अगरकर के नाम अभी भी ODI क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। अगरकर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर कोच काम किया और वह मुंबई की सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं।

ये रही भारत की पुरुष चयन समिति: अजीत अगरकर (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp