World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से आउट हुए Shreyas Iyer उससे काफी नाराज हैं Yuvraj Singh, कही ये बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से आउट हुए Shreyas Iyer उससे काफी नाराज हैं Yuvraj Singh, कही ये बड़ी बात

मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था।

Yuvraj Singh and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter)
Yuvraj Singh and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शुरूआत जीत के साथ हुई है। बता दें कि कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में हुए मुकाबले में भारत को 6 विकेट से जीत मिली। लेकिन टीम के लिए यह जीत इतनी आसान भी नहीं थी।

बता दें कि भारत को यह जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रनों का पीछा करते हुए मात्र दो ओवरों के भीतर ही अपने तीन बड़े विकेट गंवा देता है, जिसमें रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी शामिल होते हैं।

तो वहीं, जिस तरह से नंबर 4 बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर आउट हुए, वो कहीं ना कहीं दर्शाता है कि खेल को पढ़ने की उनकी समझ क्या कहती है। दूसरी ओर, इस बात को लेकर वर्ल्ड कप 2011 के प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने श्रेयस पर निशाना साधा है।

Yuvraj Singh ने Shreyas Iyer को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर (0) की पारी को लेकर युवराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- नंबर चार के बल्लेबाज को दबाव सोखने की जरूरत होती है। श्रेयस अय्यर से बेहतर समझ की उम्मीद है जब वे पारी को बुन रहे हों। अभी तक नहीं समझ पा रहा हूं कि केएल राहुल नंबर 4 बल्लेबाजी पर बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं। विराट कोहली का कैच ड्राॅप करना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा मौका था, किंग का कैच ड्राॅप नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह खेल को आपसे दूर ले जाते हैं। गेम ऑन।

देखें युवराज सिंह का यह ट्वीट

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पैट कमिंस के खिलाफ छक्का जड़कर KL Rahul ने मैच किया फिनिश, वीडियो हो रही है वायरल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?