ड्रेसिंग रूम में दिखा गजब का नजारा, राजा की तरह हुआ युजवेंद्र चहल का स्वागत
युजवेंद्र चहल बने IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।
अद्यतन - May 12, 2023 3:26 pm

राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए KKR को उन्हीं के घर में हरा दिया, वहीं RR की इस जीत में युजवेंद्र चहल का काफी अहम योगदान रहा और साथ ही इस खिलाड़ी ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जिसके बाद इस स्पिन गेंदबाज का ड्रेसिंग रूम में शानदार स्वागत।
युजवेंद्र चहल ने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया
जी हां, स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने IPL इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां चहल अब IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा 183 विकेट थे, लेकिन अब इस लिस्ट में सबसे टॉप चहल आ गए हैं।
RR टीम का हर एक खिलाड़ी हुआ युजवेंद्र चहल का मुरीद
*युजवेंद्र चहल बने IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।
*जिसके बाद RR टीम का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
*वीडियो में सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने बजाई चहल के लिए तालियां।
*साथ ही KKR के खिलाफ इस खिलाड़ी ने लिए थे 4 अहम विकेट।
युजवेंद्र चहल के लिए तालियां बजाते हुए राजस्थान टीम के खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल ने KKR को तारे दिखा दिए
वहीं राजस्थान और KKR के बीच हुए मैच में कुछ ऐसा हो गया, जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। जहां इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने IPL में नया रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे कम यानी की 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने का काम किया, वहीं इससे पहले केएल राहुल ने 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था IPL में।