स्पिनर युजी चहल का लेडी लक रहेता है हमेशा उनके साथ
युजी चहल ने अपनी वाइफ के साथ लगाई थी इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - Jun 27, 2022 2:01 pm

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल इन दिनों धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं, उनकी फिरकी को पढ़ना हर बल्लेबाज के लिए मैच दर मैच मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं युजी चहल की सफलता के पीछे एक बड़ा राज है, जो आज हम खोलने जा रहे हैं।
मैन ऑफ द मैच रहे युजी चहल
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने विजय आगाज किया है, वहीं अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत युजी चहल को इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
युजी चहल की सफलता का खुल गया सबसे बड़ा राज
*युजी चहल ने अपनी वाइफ के साथ लगाई थी इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रहा है ये कपल।
*युजी चहल का सपोर्ट करने हर जगह पहुंच जाती है उनकी वाइफ।
*ऐसे में युजी की वाइफ है उनकी लेडी लक भी।
स्पिन गेंदबाज ने लगाई थी ये इंस्टा स्टोरी

IPL में चहल की चाल नहीं पढ़ पाया कोई भी
इस साल का आईपीएल भले ही राजस्थान टीम नहीं जीत पाई हो, लेकिन टीम के प्रमुख गेंदबाज युजी चहल ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप भी अपने नाम की।
नहीं खेल पाए थे वर्ल्ड कप
दूसरी ओर साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा ये गेंदबाज नहीं था, जिसके कारण वो काफी दुखी हुए थे और एक इंटरव्यू में उन्होंने अभी भावना भी साझा की थी।
कल होगा आखिरी मैच
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून यानी की कल खेला जाएगा, जिसमें कई और खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।